कोटखाई गुड़िया रेप मर्डर मामले में सीबीआई जेल में बंद पांचों आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाएगी। सीबीआई की विशेष अदालत ने इसकी अनुमति दे दी है। पांचों आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाने के लिए सीबीआई ने कोर्ट में आवेदन दिया था। आरोपियों को सीबीआई के विशेष जज वरिंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया और सुनवाई के दौरान उन्होंने नार्को टेस्ट की अनुमति दे दी है। नार्को टेस्ट के बाद सीबीआई इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। शिमला की जुन्गा फारेंसिक लैब से आई डीएनए रिपोर्ट में आरोपियों के डीएनए गुडिया से मैच नहीं पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, सुभाष बिस्ट, लोकजन उर्फ छोटू, दीपक, आशीष चैहान और सूरज को गिरफ्तार किया था। जिनमें से एक आरोपी सूरज की कोटखाई थाने में हत्या कर दी गई थी।

IG समेत 8 पुलिस वाले हैं गिरफ्तार

हाईकोर्ट के आदेश पर 22 जुलाई को सी.बी.आई. ने इस मामले में एफ.आई.आर. दर्ज कर तफ्तीश शुरू की और केस को अपने अधीन लिया। 3 दिन पहले सी.बी.आई. ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल पुलिस के पूर्व आई.जी. व डी.एस.पी. सहित 8 पुलिस कर्मियों को सूरज की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। सी.बी.आई. को इस पूरे मामले में 6 सितम्बर को हाईकोर्ट में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। लिहाजा सी.बी.आई. तेजी से मामले की जांच में जुटी है।

Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…