<p>तुनुहट्टी-लाहड़ू मार्ग सलोड़का नामक स्थान पर मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान अनिल कुमार (32) निवासी और प्रवेश कुमार (32) के तौर पर हुई है। दोनों मृतक गांव बैरियां तहसील भटियात के रहने वाले थे। इसके अलावा संदीप कुमार निवासी गांव तारागढ़ हादसे में गंभीर घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार हादसे के समय 3 युवक कार नंबर HP-57-3601 में सवार होकर शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान घारी नामक स्थान पर उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों और घायल को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल को इलाज के लिए टांडा रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…