<p>चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर केरू नाला के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसा शुक्रवार को सुबह के समय पेश आया। हादसे में चालक घायल हुआ है जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल चालक की पहचान गजिंद्र कुमार निवासी उल्याणू डाकघर लुड्डू तहसील (चंबा) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पठानकोट से चंबा की तरफ आ रही एक पीवी नंबर PB-01C-4061 गाड़ी हादसे का शिकार होकर नाले में जा गिरी। गाड़ी नाले में गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने नाले में जाकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। और 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया।</p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…