चंबा: पुलिस ने कर्फ्यू लॉकडाउन के बीच पकड़ी शराब की भारी खेप, मामला दर्ज

<p>कोरोना के चलते प्रदेश में जारी कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच नशा तस्कर भी लगातर सक्रिय हैं। ताजा मामले में चंबा पुलिस की टीम ने नशे की भारी खेप पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र कुसुम कुमार निवासी ओबड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार सदर थाना चंबा की टीम सुल्तानपुर की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सुनील कुमार अपनी गाड़ी नंबर HP48A-7673 में अवैध शराब की खेप लेकर गांव द्रमन से ओबड़ी की तरफ जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुनील को सरोड़ी गांव के पास दबोच लिया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर से अंग्रेजी शराब की 99 बोतल, 21 हाफ और 14 पव्वे मिले।</p>

<p>पुलिस ने मौके पर शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन कर पर धारा 188, 269, 270 IPC और हिमाचल प्रदेश महामारी रोग अधिनियम 3 व आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1) ए के तहत पुलिस थाना सदर चंबा में मामला दर्ज कर लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

13 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

13 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

13 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

13 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

14 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

14 hours ago