<p>जिला चंबा पुलिस द्वारा चलाये जा गए अभियान में विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के दल को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । पुलिस ने व्यक्ति को 8 किलो 212 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कर्म सिंह (34) पुत्र ईशर निवासी बंधा तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के पुलिस दल ने गंव कंदला के पास नाका लगा रखा था। इसी बीच पुलिस ने तीसा की तरफ से पैदल आ रहे व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। उसके बैग की तलाशी लेने पर बैग से 8 किलो 212 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।<br />
.</p>
MANDI: जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…