कांग्रेस राज में ब्लैक में मिलता था गैस सिलेंडर और हम मुफ्त दे रहे हैं: धूमल

<p>पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल लगातार जन संपर्क में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को टोणी देवी में धूमल ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी तो लोगों को ब्लैक में गैस कनेक्शन मिलते थे लेकिन जब 2014 में मोदी सरकार बनी तो लोगों को उज्जवला योजना के अंतर्गत लगभग 8.5 करोड़ गैस कनेक्शन मुफ्त में मिले। मोदी के आह्वान पर साधन संपन्न लोगों सवा करोड़ लोगों ने अपनी सब्सिडी छोड़ी।</p>

<p>धूमल ने कहा कि सेवा करने वालों को और झूठ बोलने वालों के बीच में फर्क समझना होगा। जो लोग डबल इंजन को अपने की बात कह रहे हैं उन्हें अपना ज्ञान बढ़ाना होगा। पहले मोदी की केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को गैस सिलेंडर वितरित किए और जो लोग इस योजना से वंचित रह गए थे उन्हें प्रदेश की जयराम सरकार ने गृहिणी योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित किए।</p>

<p>उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है और सरकार ने इन 2 सालों में अढ़ाई लाख लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित कर आम लोगों को धुंए से छुटकारा दिलाया है। केंद्र की और प्रदेश की भाजपा सरकार इंजन से विकास और आम लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। लेकिन कांग्रेसी विकास को कांग्रेसी रूपी चश्मे से देख नहीं पा रही लेकिन प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है कि कौन सी सरकार उन्हें विभिन्न योजना प्रदान कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

15 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

15 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

15 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago