सुंदरनगर चरस बरामद मामलाः 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी 16 जुलाई को दोबारा पेश होंगे कोर्ट में

<p>जिला मंडी की विजिलेंस टीम द्वारा दबोचे गए दो चरस तस्करों को शनिवार को सुंदरनगर न्यायालय में नियमानुसार पेश किया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम के समय विजिलेंस टीम मंडी ने दोनों आरोपियों को अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर-1 हकीकत धांदा के न्यायालय में पेश किया गया। विजिलेंस टीम मंडी द्वारा न्यायालय से दोनों आरोपियों के लिए 4 दिनों का पुलिस रिमांड मांगा गया। इस पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर विजिलेंस टीम मंडी की कस्टडी में भेज दिया गया है।</p>

<p>पुष्टि करते हुए एएसपी एवं डीएसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान इतनी अधिक मात्रा में चरस लाने को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से इस अपराध में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस आरोपियों से चरस के मुख्य स्त्रोत के बारे में पता लगाया जाएगा।</p>

<p>कुलभूषण वर्मा ने कहा कि आरोपियों को दोबारा 16 जुलाई को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को विजिलेंस टीम मंडी द्वारा भौर में दो आरोपियों से 3 किलो 934 ग्राम चरस बरामद करने के बाद मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी ।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3739).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

5 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

5 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

6 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

6 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

6 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

6 hours ago