शिमलाः भीड़भाड़ वाले लोअर बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

<p>शिमला में शर्दियों का मौसम शुरू होते ही आगज़नी की घटनाएं शुरू हो गई है। शनिवार साढ़े दस बजे के क़रीब सुबह शिमला के अति भीड़भाड़ वाले लोअर बाज़ार में अचानक आग लग गई। बंदना एम्पोरियम नामक ये दुकान कपड़े की थी। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते दुकान की छत जलकर राख हो गई। समय रहते दुकानदारों ने छत पर चढ़कर पानी की टंकियों को फोड़कर आग पर काबू पाया। इसी बीच अग्निशमन कर्मी भी मौक़े पर पहुंच गए और लगभग एक घन्टे की कड़ी मुश्क़त के बाद आग पर काबू पा लिया गया।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7591).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

<p>ग़नीमत रही कि आग आसपास की दुकानों में नहीं लगी अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। क्योंकि लोअर बाज़ार अंग्रजों के वक़्त से बना है और इसकी अधिकतर इमारतें लकड़ी की बनी हुई है। आगज़नी से लाखों का नुकसान हुआ है। ज्यादा नुकसान आग बुझाते हुए कपड़ों में गिरे पानी से हुआ है। अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि आग दुकान की छत में लगी थी। जिसपर काबू पा लिया गया है। आग का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago