यौन शोषण मामला: कोर्ट में पेशी के लिए निकले राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम पर लगे साध्वी यौन शोषण मामले के आरोपों में पंचकूला की CBI की विशेष अदालत की ओर से आज यानि 25 अगस्त को फैसला सुनाया जा सकता है। डेरा प्रमुख गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ पेशी के लिए कोर्ट की ओर रवाना हो गए हैं। बता दें कि फैसले से एक दिन पूर्व ही पंजाब, हरियाणा और संघीय क्षेत्र चंडीगढ़ में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जो कदम उठाए गए उससे कर्फ्यू जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पंचकूला में हालात को देखते हुए रोडवेज ने कई रूट्स की बसें बंद कर दीं हैं। रेलवे ने भी हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान जाने वाली करीब 72 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

हाईवे तक हाई सिक्योरिटी

कोर्ट परिसर को आने-जाने के सभी रास्तों को वीरवार सुबह से ही सील कर दिया गया है। कोर्ट परिसर के पास नाकों पर पुलिस के साथ अद्र्धसैनिक बल की टुकडिय़ां, घोड़ा पुलिस दल, दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं के पूरे इंतजाम किए गए हैं। कोर्ट परिसर से 500 मीटर तक किसी भी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। पुलिस ने कोर्ट परिसर को जाने वाले सैक्टर-2 स्थित बैलाविस्टा चौक, माजरी चौक, सूरज थिएटर और डी.सी. आवास की तरफ के  रास्तों पर सुरक्षा कड़ी की हुई है। वहीं वीरवार को पुलिस आलाधिकारी समय-समय पर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करते रहे थे।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago