<p>उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक के खिलाफ तीन साल की चचेरी बहन के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।</p>
<p>बागपत के पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेन्द्र यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना के समय बच्ची अपने ताया के निर्माणाधीन मकान के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी उसका चचेरा भाई वहां पहुंचा और उसे साथ लेकर चला गया। करीब तीन घंटे बाद वह बच्ची को वापस छोड़ गया।</p>
<p>बच्ची की हालत खराब देखकर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उन्हें उसके साथ हुए बलात्कार का पता चला। देर रात परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ पॉक्सो कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। उसकी तलाश जारी है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…