कुल्लू: हैवानियत की हद! पिता ने ही फेंका था मासूम बच्ची को नदी में

जिला कुल्लू की सरबरी नदी में मिली मासूम के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने इसकी शिनाख्त लग वैली के सरली निवासी 1 साल दो महीने की टीना पुत्री ज्ञान सिंह के रूप में की है। पुलिस ने खुलासा किया है कि मासूम को उसका पिता ही सरबरी नदी में जिंदा फैंक गया था।

कुल्लू थाना के प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि अब तक की छानबीन में पुलिस ने पाया है कि मासूम लड़की को उसका पिता ही सरबरी नदी में फैंका था। जिसके चलते पुलिस ने मासूम के पिता को ज्ञान चंद उर्फ ज्ञानू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

बता दें कि उक्त व्यक्ति के तीन बच्चे पहले ही हैं जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है और मासूम टीना आरोपी की चौथी और सबसे छोटी बेटी थी। पुलिस ने बताया कि छानबीन में यह भी तथ्य सामने आए हैं कि ज्ञान चंद की पत्नी करीब एक सप्ताह पहले छोड़कर मायके चली गई थी और पीछे से ज्ञान अपनी सबसे छोटी बच्ची की देखभाल नहीं कर पाया जब लड़की रोने लगी तो उसके सरबरी नदी में जिंदा फैंक आया।

जिस कारण बच्ची काफी दूर तक बहती हुई आई और नदी किनारे सफाई अभियान को अंजाम दे रही महिलाओं ने उसे नदी से निकालकर अस्पताल लाया जहां उसकी मौत हो गई थी। हादसे के पांचवे दिन शिनाख्त होने के बाद मासूम का शव चाचा के सुपूर्द कर दिया है।

वहीं, पुलिस ने पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  फिलहाल, पुलिस ने मासूम बेटी को नदी में फैंकने वाले पिता काे हिरासत में ले लिया है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 mins ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

27 mins ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

1 hour ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

3 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

3 hours ago