सोलन: बहू ने ससुर पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

<p>सोलन में एक बहू द्वारा अपने ही ससुर पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक बहू ने बताया कि उसका ससुर चोरी छिपे बॉथरूम में नहाते समय परिवार की महिलाओं का वीडियो बना रहा था। जिसकी भनक उनके परिवार के सदस्यों को लगी और उन्होंने बॉथरूम की टंकी से मोबाइल कैमरा बरामद किया।</p>

<p>बताया जा रहा है कि जब यह कैमरा बरामद किया गया तो वह ऑन था। यह बॉथरूम की टंकी में इस तरह से फिट किया गया था कि उसमें सभी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा सकता था। परिवार इस घटना से सकते में हैं। उन्होंने अपने ससुर की घिनौनी हरकत के बारे में तुरंत पुलिस को शिकायत की और मोबाइल पुलिस को सौंप दिया।</p>

<p>वहीं, इस घटना की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें महिलाओं की शिकायत मिली है। जिसमें उन्होंने अपने दूसरे ससुर पर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

14 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

29 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

35 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago