नशीला पदार्थ खिलाकर बाप करता था बेटी से रेप, 4 बार हुई गर्भवती

<p>नोएडा के सेक्टर-15 में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी ने अपने पिता पर नशीला पदार्थ देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां का कहना है कि उसका पति पिछले 2 सालों से बेटी के साथ रेप कर रहा है। इससे उसकी बेटी चौथी बार गर्भवती हो गई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला आरोपी और उसकी पत्नी नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि वह धमकी देकर अपनी बेटी के साथ रेप करता था। पिटाई के डर से पत्नी भी उसके खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रही थी। पीड़ित महिला ने बताया कि 3 बार बेटी गर्भवती भी हो गई, जिसे आरोपित पिता ने गर्भपात करा दिया। बेटी जब चौथी बार गर्भवती हो गई तब मां पुलिस से शिकायत करने थाने पहुंची।</p>

<p>उधर पुलिस ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

2 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

3 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

4 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

4 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

5 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago