<p>लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी में बहने वाली चंद्रा नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक जुलाई महीने से लापता था। दस्तावेज के आधार पर शव की पहचान कर ली गई है।</p>
<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने चंद्रा नदी में शव के होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव पूरी तरह से सड़ गल चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग पहुंचा दिया है।</p>
<p>DSP संजय शर्मा ने बताया कि मृतकृ की पहचान मंडी जिला के सोलंग निवासी दया राम के रूप में हुई है, जो जुलाई महीने से लापता था। उक्त व्यक्ति भेड़-बकरियां चराने के लिए लाहौल-स्पीति की तरफ गया था। मृतक की गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।</p>
<p> </p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…