<p>शिमला के ठियोग के चियोग में एक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पुलिस ने जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि खाई में एक व्यक्ति के शव को देखा गया है। उसके बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई।</p>
<p>पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जो नेपाल का निवासी बताया जा रहा है। घटनास्थल से एक पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ है. पुलिस को शव देखकर हत्या का संदेह है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम ठियोग अस्पताल में किया जायेगा। उसके बाद ही असल में मौत के कारणों का पता चल पाएगा। एसपी ओमापति जंवाल ने मामले की पुष्टि की है।</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…