ऊना: रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का लावारिस शव बरामद

<p>&nbsp;रेलवे स्टेशन ऊना के समीप अरनियाला रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का लावारिस शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अभी तक नही हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जहां मृतक के शव को शवगृह में रखा जाएगा ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति&nbsp; रेलवे ट्रैक अरनियाला के गेट नंबर दस के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। रेलवे पुलिस ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक साधू बाबा प्रतीत हो रहा है। जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है। उसके&nbsp; पास कोई भी पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ है।</p>

<p>उधर, चौकी प्रभारी सुषमा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

12 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

15 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

34 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago