क्राइम/हादसा

बिहार के नालंदा में क्यों मर रहे लोग? अब तक 9 लोगों की संदिग्ध मौत

बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य में शराब के सेवन, उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद राज्य में शराब तस्करी, पीने के मामले रोजाना सामने आते रहते हैं। इतना ही नहीं कई बार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो चुकी है। फिर भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। ताजा मामला नालंदा का है जहां पांच लोग शराब की वजह से काल के गाल में समा गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला में संदेहास्पद स्थिति में एक साथ 9 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर हालत में निजी क्लीनिक में इलाजरत हैं। सभी मृतकों के परिजन शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत की बात बता रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ले रहे हैं।

हालांकि अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर स्थानीय लोग भी आस-पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं। इसके अलावा बिगहा गांव में भी दो लोगों की शराब पीने की मौत की चर्चा है।

मानपुर थाना क्षेत्र के प्रभु बिगहा गांव में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। रेफर होने वाले दोनों बीमार भी छोटी पहाड़ी मोहल्ले के हैं। घटना की जानकारी होते ही छोटी पहाड़ी मोहल्ला पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया। डीएम, एसडीओ, एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है। उत्पाद विभाग की टीम भी शराब के धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने के लिए पहुंच चुकी है। तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। एसडीओ कुमार अनुराग ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

9 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

10 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

10 hours ago