लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हिमाचल के जवान की मौत

<p>सिरमौर के एक जवान की लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान मौत की सूचना मिली है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार लेह लद्दाख में डोगरा रेजिमेंट में तैनात रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत कटाह शीतला पंचायत के शिरूमाइला गांव के निवासी विनोद कमुार (23) पुत्र प्रेम सिंह की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। विनोद कुमार अभी अविवाहित था। जवान के शव का पोस्टमार्टम न होने की वजह से अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।</p>

<p>बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेगा। जवान के परिजनों को रविवार सुबह बेटे के बीमार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दोपहर बाद दिवंगत जवान की मौत की सूचना परिवार को दी गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत जवान के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। बताया जा रहा है कि दिवंगत विनोद करीब डेढ़ महीने पहले घर आया था। डीसी सिरमौर ललित जैन ने कहा कि फिलहाल पुख्ता तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

15 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

15 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

15 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

15 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

15 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

15 hours ago