पावंटा साहिब: ट्रैक्टर की टक्कर से एक राहगीर की मौत

पावंटा साहिब में ट्रैक्टर की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। जब हादसा पेश आया तब राहगीर व्यक्ति एक कंपनी से छुट्टी कर घर लौट रहा था। राहगीर की पहचान शौकत अली पुत्र सरफूदीन 44 निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। वहीं, शौकत अली के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नाहन-पांवटा एनएच-7 पर सूरजपुर में ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर और नैनो कार की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तिरुपति कंपनी से छुट्टी कर लौट रहे शौकत अली को टक्कर मार दी। घायल को एबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शौकत अली  की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने घायल की मौत का जिम्मेदार स्टाफ नर्स और डॉक्टर को ठहराया है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी पांवटा साहिब अशोक चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago