<p>सोलन के कुठाड़ के तहत पड़ने वाले गांव शंघेला में लेंटल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक टिक्कर जाबल (पट्टा मह्लोग) का रहने वाला था और शंघेला गांव में शादी में आया हुआ था। खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए लेंटल पर गया और अचानक वहां से गिर गया। व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टा ले जाया गया।</p>
<p>जहां डॉक्टर ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायज़ा लिया और आगामी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परवाणू अस्पताल भिजवा दिया गया है।</p>
<p>मृतक की पहचान योगराज (57) गांव टिक्कर जाबल (पट्टा मह्लोग) के रूप में हुई है और यह कृष्णगढ़ उपतहसील में चपरासी के पद पर कार्यरत था। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस उपाधीक्षक परवाणू योगेश रौल्टा ने बताया कि मृतक के शव को आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।</p>
MANDI: जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…