कांगड़ा: देहरा में कार और टिप्पर की टक्कर, 2 की मौके पर मौत- 2 घायल

<p>कांगड़ा के देहरा में एक कार और टिप्पर की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों की पहचान अपूर्वा पूरी (40) पत्नी संदीप पुरी और पारस पुरी (28) पुत्र सुरिंद्र पुरी निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में संदीप पुरी (55) पुत्र वेद प्रकाश और तरुणा पुरी (28) पुत्री सुरिंद्र पुरी शामिल हैं । घायलों को सिविल अस्पताल देहरा में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है। हादसा मंदलवार दोपहर बाद देहरा के खबली में पेश आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के चार लोग अपनी निजी कार में बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने आ रहे थे। इसी बीच शाम के करीब देहरा के खबली दोसड़का के निकट सामने से तेज रफ्तार में आ रहे टिप्पर चालक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हमीरपुर डीसी कार्यालय में सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…

3 mins ago

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

11 mins ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

16 mins ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

20 mins ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

30 mins ago

मुकदमा निरस्त न हुआ तो प्रदेश भर के पत्रकार करेंगे विरोध: बीरबल शर्मा

Himachal journalist case:  हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, और मंडी जिला…

52 mins ago