<p>बिलासपुर के नजदीक जामली में पिछले दिनों पलटी एचआरटीसी बस के कंडक्टर की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद गौत्तम (36) गांव दखयुत के रूप में हुई है। मृतक को नौकरी लगे हुए अभी करीब 4 महीने ही हुए थे। नालागढ़ डिपो में ही उसने पहली बार कार्यभार संभाला था। मृतक के 2 छोटे-छोटे बेटे हैं।</p>
<p>हादसे के दौरान कंडक्टर विनोद बुरी तरह घायल हो गया था। जिसे बिलासपुर अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था। वहां पर उसकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर उसे बचाने का हरसम्भव प्रयास कर रहे थे। लेकिन शुक्रबार देर रात बिनोद गौतम ने जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते हुए प्राण त्याग दिए।</p>
<p>गौरतलब है कि बीते 26 दिसम्बर को हुए इस हादसे में बिनोद कुमार के सिर व पेट मे बुरी तरह चोटें आई थी। जिससे बाद वह गंभीर हालत में पीजीआई में एडमिट था। शुक्रवार रात को उसकी मौत की खबर मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर है।</p>
शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…
Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…
केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…
हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…