<p>ठियोग में बस स्टैंड की बिल्डिंग गिरने से मृतकों की संख्या बढ़ गई है। जो संख्या पहले दो बताई जा रही थी वह अब 4 हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा जिससे दो ओर शवों को बरामद किया गया। इसके अलावा 8 लोगों के घायल होने की भी खबर थी।</p>
<p>इसी बीच परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शुक्रवार को आईजीएमसी का दौरा भी किया था और घायलों के इलाज खर्च का जिम्मा निगम को सौंपा। इसके अलावा हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देने की बात भी बाली ने कही और घर में किसी सदस्य को नौकरी देने को भी कहा।</p>
<p>गौरतलब है कि पिछले कल यानी शुक्रवार को ठियोग बस स्टैंड भवन गिर गया था। जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही थी। राहत कार्य के दौरान पहले दो लोगों के शव बरामद किए गए थे जबकि, देर रात 4 लोगों के मारे जाने की खबर थी। इस भवन की हालत पहले से ही खस्ता थी। नया भवन होते हुए भी सरकार ने इसे शिफ्ट नहीं किया।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…