दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग पति-पत्नी के साथ उनकी मेड की गला रेतकर हत्या

<p>राजधानी दिल्ली में वारदातों का सिलसिला जैसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब वसंत एन्क्लेव में तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। वहां एक बुजुर्ग पति-पत्नी के साथ उनकी मेड की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह और कातिल का फिलहाल पता नहीं चला है। परिवार वसंत एन्क्लेव के एक घर में रहता था। इसमें विष्णु उनकी पत्नी शशि माथुर की हत्या की गई। वहीं मेड खुशबू का भी शव बरामद किया गया</p>

<p>मामले पर साउथ वेस्ट डीसीपी देवेंद्र आर्या ने कहा कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि घर से कुछ सामान लूटा नहीं गया है। ऐसा लगता है कि मर्डर करनेवाला जानकार था जिसने काफी आराम से घर में प्रवेश किया था। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।</p>

<p>बता दें कि इससे पहले शनिवार को दो जगहों से मर्डर की घटनाएं सामने आई थीं। पहला मामला महरौली का था। वहां शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। दूसरा मामला द्वारका का था। वहां ब्लाइंड म्यूजिक टीचर और उनकी पत्नी की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों की गर्दन और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। पति सरकारी स्कूल में म्यूजिक टीचर और पत्नी हाउस वाइफ थीं। घर में फ्रेंडली एंट्री से लगता है कि हत्यारा जानकार ही था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

4 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

4 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

7 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

7 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

7 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

20 hours ago