हाथापाई कर रहे देवर को भाभी ने मारा धक्का, मौत

<p>कुल्लू जिला के कंगती गांव में भाभी से हाथापाई करने वाले देवर की उस समय मौत हो गई जब भाभी ने अपने बचाव के लिए देवर को धक्का मारा। घटना बुधवार देर रात की है जब कंगती गांव की 45 वर्षीय चुन्नी देवी अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका 40 वर्षीय देवर रणधीर उसके कमरे में नशे की हालत में आया और चुन्नी देवी से हाथापाई करने लगा। इस दौरान चुन्नी देवी ने अपने बचाव के लिए देवर को धक्का लगाया और देवर दरवाजे से जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।</p>

<p>घटना के बाद मृतक की भाभी चुन्नी देवी ने अपने पति शेर सिंह के साथ कुल्लू थाना में आकर इसकी सूचना दी और सारी घटना का ब्यौरा पुलिस को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम घटनास्थल पर तथ्यों को जुटाने में जुटी हुई है और महिला चुन्नी देवी के ब्यान दर्ज कर घटना के हर पहलु की जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

49 mins ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

1 hour ago

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

5 hours ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

  Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

6 hours ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

6 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

8 hours ago