धर्मशाला: ऑल्टो कार में सवार 3 लोगों से 1.76 किलोग्राम चरस बरामद, मामला दर्ज

<p>नशा तस्करों के खिलाफ धर्मशाला पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 1.76 किलोग्राम चरस सहित कार सवार 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की कार सवार यह तीनों लोग कुल्लू जिला से संबंध रखते हैं। पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह चरस की खेप कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करना था।</p>

<p>जानकारी के अनुसार धर्मशाला पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कार में सवार कुछ लोग चरस की खेप लेकर धर्मशाला की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने दाड़ी बाईपास पर नाका लगाया और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी । इस दौरान पुलिस ने ऑल्टो कार नंबर एचपी 37एफ 5056 को चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी की चेकिंग के दौरान उसमें से 1.76 किलोग्राम चरस पाई गई। पुलिस ने मौके पर चरस को कब्जे में लेकर कार सवार दंपती सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

6 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

6 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

7 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

7 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

11 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

12 hours ago