धर्मशाला नारकोटिक्स टीम ने 702 ग्राम चरस के साथ दो व्यक्तियों को दबोचा

<p>जिला चम्बा में&nbsp; पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए अपने अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने अपने इसी अभियान में चरस की एक&nbsp; खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने बीती शाम&nbsp; को 702&nbsp; ग्राम&nbsp; चरस सहित दो व्यक्तियों&nbsp; को दबोचा है। पुलिस टीम&nbsp; को यह सफलता बालू&nbsp; पुल पर लगाए नाके के दौरान मिली। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों&nbsp; की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से&nbsp; 702&nbsp; ग्राम&nbsp;&nbsp; चरस बरामद हुई। आरोपी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले&nbsp; है ।</p>

<p>पुलिस ने चरस की खेप के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की छानबीन करने में जुट गई है कि व्यक्ति इस चरस को कहां से लाये थे और इसे कहां ले जा रहा था। वहीं, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>एसएचओ चम्बा प्रशांत ठाकुर&nbsp; ने कहा कि शाम&nbsp; को स्टेट नारकोटिक क्राइम कंट्रोल यूनिट धर्मशाला की टीम में 702&nbsp; ग्राम चरस साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।&nbsp; उन्होंने बताया यह शख्स बालू&nbsp; पुल के पास से जा रहे थे&nbsp; और&nbsp;&nbsp; पुलिस को जब शक पड़ा था। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से&nbsp; 702&nbsp; ग्राम&nbsp;&nbsp; चरस बरामद हुई है।&nbsp; नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान पिछले कई सालों से जारी है और पुलिस अपना यह अभियान&nbsp; आने वाले समय में भी&nbsp; जारी रखेगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

13 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

27 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

35 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

40 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

51 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago