हद हो गई यार! इंसान तो इंसान, गाय भी सुरक्षित नहीं…

<p>मंडी जिला के पधर उपमंडल के कुन्नु कस्बे में मंगलवार की रात को गौशाला का दरवाजा तोड़कर गाय के साथ एक युवक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पद्दर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। कुन्नु के गांव भटेहड़ निवासी सुनील कुमार उर्फ शीलू पर गाय के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।</p>

<p>पुलिस को दिए बयान में राम चंद ने बताया कि उनके पड़ोसी की मंगलवार रात को हार्ट आटैक आने से मौत हो गई थी। वह रात को पड़ोसी के घर पर थे। आरोपी को रात को नशे की हालत में गौशाला के पास देखा गया। रामचंद ने बताया कि आरोपी ने रात को गौशाला में घटना को अंजाम देने के मकसद से गौशाला के पास के मकान के बाहर बरामदे में जगी लाइट को तोड़ दिया।</p>

<p>इसकी सूचना घर के सदस्यों ने मोबाइल पर रामचंद को दी। इस दौरान वह रात को घटना स्थल गए। सुनील कुमार नशे की हालत में पाया गया। उसे पूछने पर बताया कि वह पधर से अभी आया है और घर जा रहा है। राम चंद ने बताया कि बुधवार सुबह वह एक अन्य व्यक्ति के साथ मृतक के घर गोबर लाने गौशाला गया तो गाय खून से लथपथ पाई गई।</p>

<p>राम चंद ने सुनील के खिलाफ शक के आधार पर गौशाला का दरवाजा तोड़कर गाय के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की धरपकड़ को बुधवार सुबह पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। इस दौरान युवक के बड़े भाई देवराज ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपने भाई इंद्र के साथ काम पर निकल गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

2 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

3 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

3 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

4 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

5 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago