पांवटा साहिब: खूंखार कुत्तों के झुंड ने 7 साल के मासूम को नोच खाया, मौत

पांवटा साहिब के अमरकोट गांव में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। अमरकोट में घर का सामान लेकर लौट रहे एक 7 साल के बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला। बच्चे को इतनी बुरी तरह काटा गया था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का नाम विक्की था। विक्की प्रवासी मजदूर धर्मेंद्र का बेटा था।

बता दें कि ये घटना शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे पेश आई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की मां ने उसे घर का कुछ सामान लेने के लिए साथ ही लगती दुकान में भेजा था। बच्चा घर का सामान लेकर वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव के कुत्तों का एक झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया।

खूंखार कुत्तों से बच्चे को छुड़ाने आए पड़ोस के कुछ लोगों पर भी हमला कर दिया। किसी तरह विक्की को कुत्तों से मुक्त कराया गया, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरु कर दी है, लेकिन पावटा पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों का एक झुंड पिछले 2 साल से यहां छोटे पशुओं और इंसानों को निशाना बना रहा है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

3 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

8 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

9 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

9 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

10 hours ago