शिमला में बारिश से फ़िर गिरे पेड़, बाल-बाल बचे सरकारी आवास

<p>शिमला में बीते दिन से जमकर बारिश हो रही है। इस बारिश ने अपना रौद्र रूप भी दिखाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के चलते शिमला के देवदार के पेड़ धड़ाम से गिरने लगे हैं। पेडों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात से अब तक राजभवन के आसपास 4 पेड़ गिर चुके हैं।</p>

<p>बेनमोर वार्ड में गिरे इन पेड़ों से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। जिस जगह ये पेड़ गिरे हैं वहां वीआईपी के सरकारी आवास हैं जिनको कोई नुकसान नहीं हुआ है। शिमला की खूबसूरती को चार चांद लगाने वाले देवदार के पेड़ बारिश के मौसम में लोगों को डराने लगते हैं।</p>

<p>शिमला के देवदार के पेड़ों की उम्र 100 साल से ज़्यादा हो चुकी है। ये बूढ़े पेड़ शिमला के लिए ख़तरा बन चुके हैं। वैसे भी देवदार के पेड़ों की जड़ें बहुत कम होती हैं। जैसे ही पेड़ के नीचे थोड़ी खुदाई की जाए या फ़िर जड़ों से मिट्टी निकल दी जाए तो देवदार गिर जाता है। कुछ लोग अपने घरों&nbsp; के आसपास पेड़ों को गिराने के लिए कई बार जड़ों को खोखला कर देते हैं। ये भी एक कारण है कि रियायशी इलाकों में पेड़ गिरते हैं। शिमला में हर बारिश के मौसम में पेड़ों के गिरने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लेकिन सरकार और प्रशासन पेडों को लेकर ज़्यादा गंभीर नहीं हैं। क्योंकि इन्ही पेडों की वजह से शिमला की खूबसूरती और पर्यटक हैं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4149).jpeg” style=”height:506px; width:755px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago