Categories: हिमाचल

कुल्लू में मूसलाधार बारिश का कहर, लारजी-सैंज सड़क पर तीन घंटे तक फंसी बसें

<p>कुल्लू में बरसात का मौसम शुरू होते ही लारजी-सैंज-न्यूली मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार को भी पागलनाला में बाढ़ आने से सड़क करीब तीन घंटे तक बंद रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।</p>

<p>नाले में आई बाढ़ के कारण आधा दर्जन से अधिक बसें भी घंटों तक सड़क के दोनों तरफ फंसी रहीं और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद लारजी-सैंज-न्यूली सड़क पर तलाड़ा के पास बहने वाले पागल नाले में भारी मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई थी। शाम के समय लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी और मजदूरों को मौके पर भेज कर कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर आए मलबे को हटाया। इससे पहले सैंज घाटी के ऊपरी इलाकों में हुई तेज बारिश के कारण पागलनाला में बाढ़ आ गई और सड़क बंद होने से कई किसानों व आम लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।</p>

<p>पागलनाला में सड़क अवरुद्ध होने से कई वाहनों की आवाजाही तीन घंटे तक रोक दी। तीन घंटे तक नाले के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। भारी बारिश के बीच विद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले सैंकड़ों अधिकारी और कर्मचारी सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। सड़क बंद होने से कई लोगों ने जान जोखिम में डालकर नाला पार किया। पागलनाला में सड़क के बार-बार बंद होने से किसानों और बागवानों को हर साल भारी नुकसान झेलना पड़ता है। 25 जुलाई को भी तीन घंटे तक इसी जगह पर मार्ग बंद हो गया था।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(804).png” style=”height:506px; width:755px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago