<p>हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत जजरी में गत दिनों स्टोव जलाते समय आग से झुलसी महिला की रविवार शाम को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस की टीम शव को लाने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निशा देवी पत्नी राज कुमार गांव जजरी करीब एक सप्ताह पहले स्टोव को जलाते समय झुलस गई थी। जिसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ मेें चल रहा था। इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई है।</p>
<p>मृतिका के शव को लाने के लिए पुलिस चंडीगढ़ रवाना हो गई है। मृतक अपने पिछे दो बेटे छोड़ गई है। गौर रहे कि निशा देवी के पिता ने वेसरी राम पुत्र दुर्गा राम बाड़ी चौक निवासी ने विगत दिवस अपने दामाद, उसके चाचा श्रवण सिंह व उसकी सास के खिलाफ देहज उत्पीडऩ को लेकर थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवाई है।</p>
<p>उधर, डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि स्टोव जलाते समय आग से झुलसी जजरी गांव की एक महिला की चंडीगढ़ में मौत हो गई है। पुलिस की एक टीम को चंडीगढ़ भेज दिया गया है।</p>
<p> </p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…