नयना देवी: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई लड़की को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला, 1 महीने से थी लापता

<p>नयना देवी के गांव सिनवां साधा से एक महीने पहले अगवा हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है । पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अगवा नाबालिग लड़की के परिजनों ने राहत की सांस ली है। वहीं पुलिस और नाबालिग लड़की के बीच पिछले एक महीने से चल रहा लुक्का-छुप्पी का खेल भी ख़त्म हो गया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के एक युबक को गिरफ्तार किया है।</p>

<p>गौरतलब है कि स्वारघाट पुलिस थाना में एक महीने पहले नयनादेवी क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सिनवां साधा से एक नाबालिग लड़की रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर से गायब हो गई थी। इस संबंध में 18 सितंबर के दिन पुलिस थाना स्वारघाट के आईपीसी की धारा 363 के अंतर्गत अपहरण का मुक़द्दमा दर्ज किया गया था। तीन दिन ढूंढ़ने के बाद भी जब लड़की का परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला था तो मजबूर होकर स्वारघाट पुलिस थाना में लड़की के बाप की तरफ से अपहरण व गुमशदगी का मामला दर्ज कराया गया था।</p>

<p>इसके बाद पुलिस लगातार नाबालिग लड़की को ढूंढ़ने का प्रयास कर रही थी। लड़की को ढूंढ़ने में स्वारघाट थाना की पुलिस द्वारा जगह जगह तलाश की गई लेकिन नाबालिग लड़की का कहीं भी सुराग नहीं मिल रहा था। लड़की के परिजनों का आरोप था कि परिवार में ही लड़की की भाभी ने नाबालिग का अपहरण करवाया है। गत दो दिन पहले पुलिस ने नाबालिग लड़की की भाभी से भी गहन पूछताछ करके हिरासत में लिया था। जिसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

6 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

7 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

7 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

8 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

9 hours ago