<p>दक्षिणी-पश्चिमी चीन के चेंगदु में मंगलवार रात आए भूकंप से करीब 100 लोगों की मौत आशंका है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप से अब तक 600 से ज्यादा लोग घायल हुए है कई लोग इमारतों के नीचे दबे हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई है। वहीं इसकी गहराई जमीन के भीतर 10 किलोमीटर बताई गई है। </p>
<p>जानकारी के मुताबिक, 9 बजकर 20 मिनट पर आए भूकंप से 1.3 लाख घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, सिचुआन प्रांत के दूरदराज के इलाकों में भी झटके मसहूस किए गए हैं। इससे जान-माल का नुकसान बढ़ने की आशंका है। </p>
<p>बता दें कि इससे पहले चेंगदु के दक्षिण में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से करीब 24 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें चीन में 2008 में 8.0 की तीव्रता से भूकंप आया था। इस दौरान तकरीबन 87 हजार लोगों की मौत हुई थी। </p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…