कुल्लू: 32 लाख रुपये के गबन करने के आरोप में पूर्व बैंक कर्मी गिरफ्तार

कुल्लू पुलिस ने एक पूर्व बैंक कर्मी को 32 लाख रुपए के गबन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को मंडी जिला से गिरफ्तार किया है और अब उसे न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी चल रही है।

दरअसल, उक्त व्यक्ति बंजार में एक बैंक में कार्यरत था और इस दौरान व्यक्ति ने एक शहीद सैनिक की पत्नी के नाम विभिन्न योजनाओं के तहत मिला पैसा हड़प कर दिया था। जिसकी शिकायत पीडिता ने बंजार थाने में दर्ज करवाई थी। ऐसे में पुलिस ने व्यक्ति की तलाश शुरू की थी और उक्त व्यक्ति ने गिरफ्तारी के डर से अपना घर आदि बेच दिया था और खुद मंडी जिला में ही किराए के कमरे में रहकर पुलिस की नजरों से अपने आप को बचा रहा था। परंतु पुलिस ने नाके के दौरान उक्त पूर्व बैंक कर्मी को मंडी जिला के नौरचौक से गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने 54 वर्षीय धर्म लाल उर्फ धर्म पाल पुत्र नंद लाल निवासी अप्पर पंडोह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने करीब 32 लाख रुपए का गवन किया है।

उक्त व्यक्ति अपने आप को पुलिस की नजरों से छुपाए हुए था लेकिन पुलिस ने उसे खोज निकाला है और गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शहीद की पत्नी बंजार की रहने वाली है है शहीद सैनिक की पत्नी को विभिन्न योजनाओं के तहत पैसे मिला था और उक्त पूर्व बैंक कर्मी ने उसे धोखा देकर पैसे हड़प कर लिए हैं।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट में CPS मामले में आज भी पूरी नहीं हो पाई बहस, अब कल फिर होगी सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट में आज दूसरे दिन लगातार दो बजे से तीन घंटे तक मुख्य संसदीय…

14 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल

धर्मशाला, 09 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के तीसरे…

14 hours ago

जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक…

14 hours ago

रेडक्रॉस दिवस पर लगाया गया रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

धर्मशाला, 9 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा गत दिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर…

14 hours ago

राज्यपाल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संस्कृति को वर्तमान परिस्थिति…

14 hours ago

लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य…

14 hours ago