शिमला: नकली गहने गिरवी रख लगाई लाखों की चपत

<p>शिमला ढली थाना के तहत एक महिला द्वारा नकली गहने गिरवी रखकर उधार के तौर पर 7 लाख से अधिक रूपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। उधार देने वाले बुजुर्ग को उस वक़्त झटका लगा जब गिरवी जेवर नकली पाए गए। अब उसने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।</p>

<p>ढली निवासी राजवीर सिंह (78) ने अपनी शिकायत में कहा कि इंद्र नगर की सुनीता शर्मा ने सिक्योरिटी के तौर पर उसके पास जेवर गिरवी रखवाए जिसकी एवज में 7 लाख 20 हजार रूपये उधार लिए। जब उन्हें महिला&nbsp; पर शक हुआ तब पड़ताल करने पर सारे गिरवी जेवर नकली पाए गए।&nbsp;</p>

<p>राजवीर सिंह ने कहा कि इस महिला के बेटे ने उसे 2 लाख रूपये के चैक देकर इतनी धनराशि उससे उधार ली थी। लेकिन उसने भी यह राशि वापिस नहीं लौटाई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 420 और 34 A के तहत महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

6 mins ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

16 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

44 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

57 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago