सोलन-राजगढ़ मार्ग पर खाई में गिरी कार, 2 की मौत

<p>सोलन राजगढ़ मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान भुपेंद्र (26) पुत्र राजेंद्र निवासी राजगढ़ गांव कंडा और रविंद्र उर्फ तरीया (35) पुत्र खेम राम के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार एक मारुति 800 कार मरयोग में बाल भारती स्कूल के निकट करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय मारुति कार में दो लोग सवार थे। खाई में गिरते ही कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद सोलन सदर पुलिस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच मे जुट गई है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए सदर थाने सोलन के एसएचओ धर्म सेन नेगी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही तुरन्त पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना का जायज लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। आगामी कार्रवाही की जा रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3563).jpeg” style=”height:444px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

2 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

2 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

16 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

21 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

21 hours ago