ऊना: महिला प्रिंसिपल को Facebook पर दोस्ती करना पड़ा महंगा, लुटाए 25 लाख

सदर थाना ऊना के तहत मलाहत की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर एक शख्स ने करीब 25 लाख रुपये की ठगी की है। हैरत की बात तो यह है कि महिला जिला के एक सरकारी स्कूल में मुख्य अध्यापिका के पद पर तैनात है और ठगी करने वाला शख्स खुद को इंगलैड का रहने वाला बताता रहा। ठगी होने के बाद महिला ने व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना ऊना में शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मलाहत की महिला ने बताया कि जनवरी माह में फेसबुक पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। जो कि खुद को इंगलैड़ का रहना वाला बताता था। इसी बीच एक दिन दिल्ली से फोन आया कि आपका दिल्ली में सामान आया है, पैसे देकर आप अपना सामान ले जा सकते हैं। इस पर महिला ने किसी सामान का ऑर्डर न होने की बात कहते हुए फोन काट दिया। इस दौरान इंगलैड़ के शख्स ने मैसेज कर महिला को कहा कि मैंने ही आपके लिए सामान भेजा है आप अकाऊंट में पैसे जमा करवा सामान घर ले जाएं।

शख्स ने बताया कि सामान बड़ा कीमती है, जो कि आपके लिए गिफ्ट है। इस पर महिला ने शख्स द्वारा दिए गए अकाऊंट में 93 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद सामान न मिलने पर व्यक्ति ने पुन: पैसे जमा करने को कहा। महिला ने भी व्यक्ति बातों में आकर अलग-अलग अकाऊंट में करीब 25 लाख रुपये जमा करवा दिए।

25 लाख जमा करवाने के बाद भी जब महिला का सामान न मिला, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। इस बीच महिला ने पुन: इंगलैड़ के व्यक्ति से संपर्क करना चाहा, तो व्यक्ति से बात नहीं हुई। इस पर महिला ने पुलिस थाना ऊना पहुंच कर इंगलैड़ के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला के बयान दर्ज किए गए है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

5 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

5 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

5 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

6 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

6 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

6 hours ago