<p>शिमला के ठियोग बाजार के नजदीक पीएनबी के पास आज सुबह डोगरा क्लॉथ हाउस में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दुकान संजय डोगरा की बताई जा रही है। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान के अंदर जो कपड़े के थान रैक में रखे थे। वह सभी जल गए है और कुछ जो बचे हुए हैं वो भी जले हुए के बराबर है।</p>
<p>आग लगने की सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड पुलिस औऱ प्रशासनिक अधिकारी मौका पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया है। आग की सूचना मिलने पर तहसीलदार ठियोग वेद प्रकाश शर्मा भी मजूद रहे। जिन्होंने पीड़ित परिवार को फौरी राहत 10 हजार रुपए की राशि आवंटित की है। पुलिस अभी मौका पर ही है। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं है औऱ आस-पास की दुकाने भी सुरक्षित है। दुकान का नुकसान करीब 5/6 लाख का बताया जा रहा है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…