<p style=”text-align:justify”>ऊना जिला के चताड़ा में पैसे के लेनदेन को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं। मृतक युवक की पहचान शिवम पुत्र राकेश निवासी किशनपुरा जालंधर के रूप में हुई है। मृतक चताड़ा के दिल्ली एन्क्लेव कॉलोनी में एक किराए के मकान में रह रहा था। </p>
<p style=”text-align:justify”>सूचना के मुताबिक वीरवार देर शाम शिवम अपने भाई सत्यम के साथ दूध लेने के लिए बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान चताड़ा गांव के शीतल उर्फ सोनू और मोहित (दोनों सगे भाई) ने रास्ता रोक लिया। दोनों में पैसे के लेनदेन को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इस पर शीतल ने शिवम पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। </p>
<p style=”text-align:justify”>घटना का पता चलते ही शिवम का पिता राकेश भी मौके पर पहुंच गए और घायल शिवम को उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले गए। लेकिन, गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने शिवम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय शिवम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चताड़ा निवासी सोनू और मोहित को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…