<p>राजधानी शिमला से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दो गुटों के लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो शिमला सब्जी मंडी का है। जहां पर फल बेचने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा और अंत में पुलिस को बीच बचाव कर इस मामले को शांत कराना पड़ा।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक सब्जी मंडी में गुरुवार को दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब फल बेचने वाले 8 फल विक्रेता आपस में भिड़ गए। इस दौरान उन के बीच जमकर लात घूंसे चले। बताया गया कि सब्जी मंडी में फल बेचने को लेकर मोम्मद फुरकान, मोहम्मद पिन्नी और उसके साथी आपस में उलझ गए।</p>
<p>इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर बाल्टी और फल-सब्जी रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैरेटों से भी हमला किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…