चंबा: पांगी में आग की भेंट चढ़े दो मकान, लाखों की नगदी और गहने जलकर राख

<p>चंबा जिले के जनजातीय उपमंडल पांगी के पुरथी में दो मकान आग की भेंट चढ़ गए। मकान के भीतर रखे सामान सहित गहने भी जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन करने में जुट गई है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम पुरथी गांव की सेवी देवी के मकान में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। हादसे के वक्त पीड़िता घर में अकेली रहती थी। देखते ही देखते आग बुरी तरह से फैल गई और साथ लगते आशन चंद के मकान को भी चपेट में ले लिया।</p>

<p>ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। लिहाजा घटना में दोनों मकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए। दोनों के घर में रखे सामान के अलावा 2 किलो ग्राम चांदी, 4 तोले सोना (लगभग 199456 रुपये) व 1 लाख रुपये नगदी जल कर राख हो गई है।</p>

<p>एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि इस बावत पुलिस थाना किलाड़ में मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

2 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

3 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

3 hours ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

3 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

5 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

5 hours ago