क्राइम/हादसा

कबाड़ के गोदाम में भीषण अग्निकांड, 11 मजदूरों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

हैदराबाद के भोईगुड़ा में बुधवार तड़के लोहे और प्लास्टिक के कबाड़ वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई। दिल दहला देने वाले इस घटना में कम से कम 11 श्रमिक जिंदा जल गए। आपको बता दें कि दमकल विभाग के अधिकारियों ने अब तक 11 शव बरामद किए हैं। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के थे।

मुशीराबाद पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 4 बजे लगी, जब सिकंदराद रेलवे स्टेशन के करीब आवासीय कॉलोनी में घनी आबादी वाले भोईगुडा इलाके में आईडीएच कॉलोनी में गोदाम की ऊपरी मंजिल में लगभग 13 कर्मचारी सो रहे थे। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आगे की जांच जारी है।”

जैसे ही आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकल की आठ गाड़ियों को सेवा में लगाया गया और सुबह करीब सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस ने कहा, “हमने अब तक 11 शव बरामद किए हैं। वे सभी अज्ञात स्थिति में पूरी तरह से जले हुए हैं। एक और व्यक्ति के झुलस गया है। उसे तुरंत गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।”

Balkrishan Singh

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

21 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

5 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago