ऊना: चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे लोग

<p>ऊना के भरवाईं चौक पर अचानक चलती कार के इंजन में आग लग गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे।&nbsp; कार सवार चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रहे थे। कार के इंजन में आग लगने का कारण तारों में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।</p>

<p>वहीं पुलिस कर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के परागपुर गांव के चार लोग कार में चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रहे थे।</p>

<p>भरवाईं चौक पर कार के इंजन से धुआं निकलने लगा कार में बैठे लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकल गए। धुएं को देखकर लोग और टैक्सी चालक मौके पर इकठ्ठे हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाया।</p>

Samachar First

Recent Posts

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

21 mins ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

38 mins ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

50 mins ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

2 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

2 hours ago

आज का राशिफल 27 सितंबर 2024, शुक्रवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…

3 hours ago