सिरमौर: नेशनल हाईवे 707 पर चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

<p>सिरमौर जिले में चलती कार में आग लग गई। यह घटना पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर बड़वास के समीप हुई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कुछ ही पलों में कार जलकर राख हो गई। गाड़ी हरियाणा नंबर की थी। गाड़ी में दो युवक सवार थे।</p>

<p>कार में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार नंबर एचआर 51 एच 1671 पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर गांव पंजोड की ओर जा रही थी। कार में रविंद्र सिंह और सुमित सवार थे। चलती कार से धुआं उठता देख दोनों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।<br />
<br />
दोनों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, वहां पर एकत्रित हुए लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक गाड़ी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की भेंट चढ़ गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

3 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

4 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

5 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

8 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

8 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

8 hours ago