Categories: हिमाचल

पांवटा साहिब से शिमला जा रही HRTC बस की ब्रेक हुई फेल, टला बड़ा हादसा

<p>पांवटा साहिब से शिमला के लिए चली एचआरटीसी की बस की लादू के समीप ब्रेक फेल हो गई। बुधवार सुबह पौने 6 बजे बस में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। गनीमत ये रही कि चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया। बस में करीब 50 सवारियां बैठीं थीं। जानकारी के मुताबिक पांवटा-नाहन-शिमला रूट पर चली सुपरफ़ास्ट बस की सुबह-सवेरे चलते-चलते ब्रेक फेल हो गई। गनीमत ये भी रही कि नाहन से जाते वक्त उतराई वाली सड़क पर ब्रेक फेल नहीं हुआ।</p>

<p>नाहन से करीब 11-12 किलोमीटर दूर शिमला जाते समय लादू के पास पहुंचते नाहन डिपो की बस (एचपी 18बी-6395) के चढ़ाई में ब्रेक फेल हो गए। हालांकि चालक ने हड़बड़ाहट में हैंड ब्रेक नहीं लगाई और गाड़ी न्यूट्रल हो गई। इसके बाद चालक ने पीछे जाती बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया। ऐसे में कई लोगों की जान बच गई। पीछे बैठी सवारियों को मामूली चोटें आने की भी सूचना है।</p>

<p>उधर, आरएम रशीद शेख ने बताया कि वे मौके पर हैं। तुरंत ही दूसरी बस में सवारियों को गंतव्य की ओर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि चालक हैंड ब्रेक नहीं लगा पाया। ऐसे में बस न्यूट्रल हो गई। बस को पहाड़ी से टकराना पड़ा। सभी सवारियां सुरक्षित हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

2 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

4 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

4 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

8 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

8 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

8 hours ago